पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मनाया उत्तम शौच धर्म

दशलक्षण पर्व के चौथे दिन मनाया गया
Kolkata
दशलक्षण पर्व
Published on

हावड़ा : डबसन रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में शनिवार को दशलक्षण पर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः अभिषेक, शांतिधारा, विशेष पूजन एवं विधान आयोजित किए गए, जिसमें समाज के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसी दिन नवम तीर्थंकर 1008 श्री पुष्पदंत नाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक का भी आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ भगवान के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किए। धार्मिक अनुष्ठान पंडित जितेंद्र जी जैन शास्त्री के सानिध्य में विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुए।

कार्यक्रम में सुभाष पांड्या, सुशील पांड्या, भागचंद बडजात्या, सुरेश गंगवाल, अचल जैन, विनोद गंगवाल, प्रकाश पहाड़िया, डूंगरमल गंगवाल, सुनील पांड्या, अविनाश लुहाड़िया, नितेश जैन, नीरज जैन एवं राजेश अजमेरा सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने पर्व एवं मोक्ष कल्याणक की शुभकामनाएं दीं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in