श्री खांडल विप्र सभा के दीपावली प्रीति सम्मेलन में दिखी समाज की एकजुटता

भव्य सांस्कृतिक संध्या में राजू दास की गजलों और प्रियंका सारड़ा की प्रस्तुति ने बांधा समां
Kolkata
देश के विभिन्न शहरों से जुटे समाज के गणमान्य व्यक्ति
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : श्री खांडल विप्र सभा, कलकत्ता एवं श्री खांडल विप्र चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भव्य दीपावली प्रीति सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। समारोह में समाज की एकता, आपसी सौहार्द और भाईचारे की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभा के अध्यक्ष महेंद्र रूंथला, सचिव मुरारी कच्छवाल, कोषाध्यक्ष विजय पीपलावा, समस्त ट्रस्टियों तथा रामकिशन चोटिया का विशेष योगदान रहा। समारोह में आसनसोल से महेंद्र नोहाल, जयपुर से राजेंद्र बंसिया, गुवाहाटी से रतन शर्मा, भुवनेश्वर से सज्जन लढ़ानिया तथा रतनगढ़ से अनुज एवं अमित मंगलहारा विशेष रूप से शामिल हुए।

पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री उमेश राय, सुशील ओझा तथा विधायक संजय सिंह एवं विजय ओझा की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। सांस्कृतिक संध्या में प्रियंका सारड़ा की प्रस्तुति, सुप्रसिद्ध गजल गायक राजू दास की मधुर गजलों तथा मौली डांस ग्रुप के आकर्षक नृत्य कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया।

पूरे आयोजन में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन ने सामाजिक समरसता, पारस्परिक सहयोग और संगठनात्मक एकता का संदेश दिया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, कलाकारों, पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News