अमृत भारत योजना के तहत डानकुनी स्टेशन की बदलेगी सूरत, होगा ये बदलाव

अमृत भारत योजना के तहत डानकुनी स्टेशन की बदलेगी सूरत, होगा ये बदलाव
Published on: 

कोलकाता : डानकुनी कोलकाता महानगरीय क्षेत्र की सेवा करने वाला एक महत्वपूर्ण इंटरसिटी रेलवे स्टेशन बन गया है। डानकुनी स्टेशन विभिन्न गंतव्यों को जोड़ने और पूरे क्षेत्र में यात्रियों के लिए सुगम रेल यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। डानकुनी रेलवे स्टेशन भारत के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों से आने-जाने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए एक प्रमुख मध्यवर्ती ठहराव के रूप में कार्य करता है। यह महत्वपूर्ण भूमिका विभिन्न क्षेत्रों के बीच यात्रियों और सामानों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करती है, व्यापार, वाणिज्य और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देती है। हावड़ा और सियालदह दोनों स्टेशनों से सीधे संपर्क के साथ, डानकुनी रेलवे स्टेशन यात्रियों को क्षेत्र के दो सबसे व्यस्त रेलवे टर्मिनलों तक सुविधाजनक पहुंच प्रदान करेगा। यह कनेक्टिविटी पहुंच को बढ़ायेगा और राज्य और उसके बाहर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए निर्बाध यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा। अमृत भारत स्कीम के तहत इस स्टेशन के लिये 7.14 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News