गोलपार्क में दो गुटों के बीच झड़प, फायरिंग व बमबाजी का आरोप

घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस तैनात
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : रवीन्द्र सरोवर थानांतर्गत गोलपार्क इलाके में दो गुटों के बीच झड़प हो गयी। आरोप है कि इलाके में कई राउंड फायरिंग और बमबाजी की गयी। आरोप है कि दोनों गुटों की ओर से इलाके में पथराव किया गया। आरोप है कि पुलिस की कार में तोड़फोड़ की गयी। घटना के बाद स्थानीय लोग आतंकित होकर सडक पर आ गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस कर्मी पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। आरोप है कि स्थानीय लोगों ने पुलिस और पार्षद के सामने प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम गोलपार्क में स्थित बस्ती में सभी लोग बैठे हुए तभी 100 से अधिक युवक इलाके में पहुंचे और स्थानीय बाप्पी हाल्दार और उसके समर्थकों पर हमला बोल दिया। आरोप है कि इलाके में फायरिंग और बमबाजी की गयी। ोदोनों गुटों की तरफ से पथराव किया गया। आरोप है कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के वाहन पर पथराव किया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सोना पप्पू के लोगों ने वहां पर हमला किया। इलाके में तनाव के माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in