रातोंरात टीएमसी भवन के दो फ्लोर हुए खाली

तृणमूल भवन विवाद गहराया, हटाया गया सामान
तृणमूल भवन, मेट्रोपॉलिटन
तृणमूल भवन, मेट्रोपॉलिटन
Published on

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पार्टी के कई नेताओं की गिरफ्तारी और शीर्ष नेतृत्व पर लग रहे आरोपों के बीच अब उसके प्रमुख कार्यालय तृणमूल भवन पर भी संकट मंडराने लगा है।

मंगलवार की रात मेट्रोपॉलिटन इलाके स्थित तृणमूल भवन के दो फ्लोर खाली करा दिए गए। जानकारी के मुताबिक, भवन के मालिक मनोतोष साहा (मोंटू) ने आरोप लगाया था कि संबंधित फ्लोर का उपयोग बिना आवश्यक अनुमति के किया जा रहा था। इसी को लेकर उन्होंने पहले पार्टी को कार्यालय खाली करने का निर्देश दिया था।

बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर तृणमूल को दो महीने की नोटिस भी दी गयी थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात भवन के दो फ्लोर से पार्टी का सामान बाहर निकालकर वहां ताला लगा दिया गया।

हालांकि अभी दो अन्य फ्लोर में तृणमूल का कार्यालय संचालित हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, शेष फ्लोर भी जल्द खाली कराए जा सकते हैं। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तृणमूल कांग्रेस को अपने पार्टी कार्यालय के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in