जोका मेट्रो स्टेशन के निकट बाइक दुर्घटना में दो की मौत

ठाकुरपुकुर थाना इलाके की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो this news related to road accident
Published on

कोलकाता : ठाकुरपुकुर थाना क्षेत्र के जोका मेट्रो स्टेशन के निकट सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम अंजन साधुखां (28) और प्रिया दास (31) हैं। दोनों ठाकुरपुकुर के बकराहाट इलाके के निवासी थे। घटना के बाद से फरार ट्रक चालक की तलाश में पुलिस जुटी है। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात अंजन अपनी लिव-इन पार्टनर प्रिया के साथ बाइक से जोका से अपने घर लौट रहा था। दोनों पिछले दो महीनों से साथ रह रहे थे। आरोप है कि जोका मेट्रो स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि अंजन पेशे से टोटो चालक था। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि जोका मेट्रो स्टेशन के नीचे वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा और गिर पड़ा। उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपी ट्रक चालक की तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि ठाकुरपुकुर इलाके में यह सड़क दुर्घटना की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in