अंतरराष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन का दो दिवसीय डांडिया महोत्सव 18 और 19 अक्टूबर को

स्टेडल होटल में सजेगी उत्सव की महफिल, प्रवेश निःशुल्क; सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को मिलेगी ट्रॉफी
Kolkata
अंतरराष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन का दो दिवसीय डांडिया महोत्सव
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अंतरराष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से नवरात्रि के अवसर पर 18 और 19 अक्टूबर को भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अष्टमी और नवमी के अवसर पर आयोजित यह दो दिवसीय कार्यक्रम सॉल्ट लेक स्टेडियम स्थित स्टेडल होटल में संपन्न होगा।

आयोजन में पारंपरिक संगीत, रंग-बिरंगे परिधानों और डांडिया नृत्य के जरिए सांस्कृतिक उत्साह का माहौल देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सम्मेलन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक दिनेश बजाज, उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद सर्राफ और सिद्धार्थ पंसारी, महासचिव प्रदीप ढेडिया, पद्मश्री पोहार, सचिव सुशील तुलस्यान एवं राजित भूतोड़िया, भारत शाखा के अध्यक्ष सज्जन सराफ तथा लायंस क्लब ऑफ कलकत्ता कांकुरगाछी के अध्यक्ष दीपक बंका के साथ कमल जैन, इंदर बजाज, श्रीकांत मुरारका और सुमित सरकार ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

आयोजन की खासियत पारंपरिक डांडिया संगीत और पारिवारिक वातावरण होगा। इसमें फिल्मी गीतों से परहेज किया जाएगा तथा अकेले पुरुषों को प्रवेश नहीं मिलेगा। दोनों दिन सर्वश्रेष्ठ डांडिया प्रदर्शन करने वाले तीन प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

भारत शाखा और लायंस क्लब ऑफ कलकत्ता कांकुरगाछी के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस महोत्सव की तैयारियों में संयोजक राजकुमार शर्मा, अतुल बजाज, मनीषा बजाज, इंदिरा सिंघानिया, दीपक गुप्ता, नरेश अग्रवाल और झबरू दुजारी विशेष रुप से सक्रिय हैं। दिनेश बजाज ने समाज के लोगों से सपरिवार शामिल होकर महोत्सव का आनंद लेने की अपील की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in