चलती बस में जेब काटकर 50 हजार रुपये की चोरी

अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना इलाके की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना क्षेत्र में चलती बस में एक व्यक्ति के जेब से 50 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता जयंत दे पुरानी बैट्रियों की खरीद-बिक्री का व्यवसाय करते हैं। बताया गया है कि 7 मार्च 2026 को शाम करीब 4:53 बजे से 5:10 बजे के बीच वह मानिकतल्ला बाजार इलाके से अपने व्यवसाय से संबंधित रुपये लेकर बस से जा रहे थे। यात्रा के दौरान जब बस विवेकानंद रोड के सामने पहुंची, तब उन्हें पता चला कि उनकी पैंट के दाहिने आगे वाले जेब में रखे 50 हजार रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिए हैं। पीड़ित ने अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच जारी है।

टेंगरा में बाइक चोरी

टेंगरा थानांतर्गत क्रिस्टोफर रोड से बाइक चुराने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम मो.नसीम है। उसके पास से चुरायी गयी बाइक बरामद की गयी है। जानकारी के अनुसार प्रकाश साव ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिनों पहले किसी ने उसकी बाइक चुरा ली। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोर को चिह्नित कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in