

ॉकोलकाता :महानगर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों को लालबाजार के एंटी राउडी सेक्शन (एआरएस) के अधिकारियों ने पकड़ा है। पहला मामला जोड़ासांको थाना क्षेत्र के रामप्रसाद साहा लेन का है। शुक्रवार रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामप्रसाद साहा लेन से एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक सिंगल शटर और कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद अभियुक्त मोहम्मद अकबर को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को उसे बैंकशाल अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 13 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। दूसरा मामला हेस्टिंग्स थाना क्षेत्र का है। यहां शुक्रवार रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने खिदिरपुर रोड से एक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक सिंगल शटर और कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त का नाम कृष्ण कुमार छेत्री है। लालबाजार के एआरएस अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार किया। शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने बैंकशाल अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 11 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।
तिलजला इलाके की झोपड़ी से मिला बंदूक
बेनियापुकुर थाना क्षेत्र के तिलजला रोड इलाके में एक युवक पर गोली चलाने के मामले में इस्तेमाल हुई बंदूक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले में गिरफ्तार अमित दे उर्फ सूरज की निशानदेही पर पुलिस ने तिलजला रोड स्थित एक झोपड़ी से एक सिंगल शटर और कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने युवक पर गोली चलाने के बाद बंदूक वहीं छिपा दी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की भूमिका का पता लगा रही है।