अलीपुर में लाखों के सोने व चांदी के गहने चोरी, दो गिरफ्तार

पुलिस ने दो नौकरों को किया गिरफ्तार
अभियुक्त कुंदन कुमार
अभियुक्त कुंदन कुमार
Published on
अभियुक्त पप्पू दास
अभियुक्त पप्पू दास

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अलीपुर थानांतर्गत डी.एच. रोड स्थित एक फ्लैट से सोने एवं चांदी के गहने चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो नौकरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम कुंदन कुमार और पप्पू दास हैं। दोनों बिहार के बांका जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों के पास से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, राज कुमार केडिया ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 8 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे से पहले उनके घर से कई कीमती सामान चोरी हो गए। इनमें एक हीरा, कई चांदी के सिक्के, कुछ सोने के सिक्के, सोने की चेन, एक मूर्ति की सोने की बांसुरी तथा अन्य सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान दोनों संदिग्ध कर्मचारियों से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने कथित तौर पर घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद 8 अगस्त की रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपियों के कथित बयानों के आधार पर पुलिस ने कुंदन कुमार के कब्जे वाले सर्वेंट क्वार्टर में तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर चोरी का सामान बरामद किया। फिलहाल पुलिस दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in