

कोलकाता : फर्जी दस्तावेज जमा कर सरकारी बैंक से 23 लाख रुपये का लोन लेकर गबन करने के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बहूबाजार थाने की पुलिस ने शनिवार को चंदना प्रमाणिक और इलियास मोल्ला नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शिकायत 2022 की है। बहूबाजार थाना क्षेत्र के एक सरकारी बैंक से फर्जी दस्तावेज जमा कर 23 लाख रुपये गबन किया गया था। बहूबाजार थाने की पुलिस ने इस घटना में पहले भी दो लोगों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट के आदेश पर वे पुलिस हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ के बाद चंदना प्रमाणिक को मंदिर बाजार और इलियास मोल्ला को मथुरापुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों लोगों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों गिरफ्तार लोगों को 9 जून तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया।