गोलपार्क झड़प मामले में बाबूसोना सहित 6 गिरफ्तार

सोना पप्पू ने फेसबुक लाइव कर खुद को बताया निर्दोष
गिरफ्तार बाबू सोना
गिरफ्तार बाबू सोना
Published on

कोलकाता: रवीन्द्र सोरवर थानांंतर्गत पंचाननतला रोड पर बमबाजी और गोलीबारी की घटना के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त के करीबी बाबूसोना मंडल उर्फ राहुल दास को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद कुख्यात अपराधी सोना पप्पू उर्फ विश्वजीत पोद्दार अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने मामले में बाबूसोनाके अलावा और भी 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम शुभंकर रॉय उर्फ शुभो (32), बबलू साव उर्फ चीनी (32), इंद्रजीत माझी उर्फ छोटो बाबू (30), जयंत नश्कर उर्फ सोनू (28) और देवाशीष मंडल उर्फ भोटू (38) बताये गये हैं। इन सभी को कसबा, आनंदपुर और लेक इलाके से दबोचा गया है।

वहीं दूसरी ओर मंगलवार को फेसबुक लाइव के जरिए सोना पप्पू ने दावा किया कि वह इस घटना से किसी भी तरह से जुड़ा नहीं है। उसने कहा कि रविवार को उसके घर में पूजा थी और वह पूरे दिन उसी में व्यस्त था। सोना पप्पू ने कहा सुबह से रात तक अपने घर में परिवार के साथ पूजा कर रहा था। अगर कोई व्यक्ति उसके साथ तस्वीर लेता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसका कोई लेनादेना हैं। वह एक जनप्रतिनिधि है।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात गोलपार्क के काकुलिया रोड इलाके में दो गुटों के बीच जबर्दस्त झड़प हुई। दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी, बमबाजी और गोली चलने के आरोप सामने आए हैं। इस घटना के बाद रवींद्र सरोवर थाने में कुल तीन शिकायतें दर्ज की गईं। एक शिकायत कुख्यात सोना पप्पू, बाबूसोना और उनके साथियों के खिलाफ दर्ज की गई है। दूसरी शिकायत पंचान्नतल्ला निवासी बापी हाल्दार और उसके लोगों के खिलाफ की गई है, जबकि तीसरी शिकायत पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दर्ज की है। जांच के दौरान पुलिस के सामने बाबूसोना मंडल और विरोधी गुट के सट्टा संजु का नाम सामने आया। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार शाम बाबूसोना और सट्टा संजु के नेतृत्व में ही दोनों गुटों के बीच हमला हुआ। पुलिस के मुताबिक, विभिन्न वीडियो फुटेज और सीसीटीवी कैमरों में दोनों की सीधी संलिप्तता के सबूत मिले हैं। इसी के आधार पर पुलिस ने मंगलवार दोपहर विशेष अभियान चलाकर बाबूसोना को गिरफ्तार किया। साथ ही घटना में शामिल होने के संदेह में शुभंकर राय उर्फ शुभ नामक एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस बाबूसोना से पूछताछ कर फरार सोना पप्पू की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस हिंसक टकराव के पीछे कसबा और रवींद्र सरोवर इलाके के दो सिंडिकेटों के बीच पुराना विवाद है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in