ऊपर-नीचे 500 के नोट, बीच में कागज : 30 लाख की ठगी की साजिश फेल

हेयर स्ट्रीट थाना इलाके की घटना, दो युवक गिरफ्तार
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : महानगर में 500 रुपये के नोट के बदले सफेद कागज के बंडल थमाकर एक व्यवसायी से 30 लाख रुपये की ठगी की कोशिश की गयी। घटना हेयर स्ट्रीट थानांतर्गत डलहौसी इलाके की है। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम संदीप सिंह और विक्रम दवे हैं। दोनों राजस्थान के रहनेवाले हैं।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपित एक व्यावसायिक लेनदेन के तहत शिकायतकर्ता को 30 लाख रुपये देने पहुंचे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिनों पहले उन्होंने मुंबई के एक व्यवसायी को माल सप्लाई किया था। उस माल के पेमेंट के लिए मुंबई के व्यवसायी ने दो लोगों को रुपये लेकर उसके ऑफिस भेजा था। मंगलवार की दोपहर दो युवक रुपये लेकर व्यवसायी के ऑफिस में पहुंचे। जालसाजों ने व्यवसायी को 500 रुपये के नोटों के बंडल सौंपे, लेकिन बंडलों को देखकर शिकायतकर्ता को शक हुआ। जांच करने पर पाया गया कि बंडल के ऊपर और नीचे 500 रुपये के असली नोट लगे थे, जबकि बीच में सभी कागज सफेद थे, जिन्हें नोट के आकार में काटा गया था। घटना सोमवार को हेयर स्ट्रीट थाना इलाके में हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उन्हें बैंकशाल अदालत में पेश किया गया। सरकारी वकील ने अदालत में बताया कि दोनों आरोपित राजस्थान के निवासी हैं और कोलकाता में व्यावसायिक भुगतान के लिए आये थे। वे एक होटल में ठहरे हुए थे, जहां उन्होंने इस ठगी की योजना बनाई। बरामद बंडलों पर एक निजी बैंक की मुहर भी लगी हुई थी, जिससे उन्हें असली दिखाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि गिरफ्तार दोनों युवक कैरियर का काम करते थे। इस गिरोह के सरगना दूसरे राज्य में छिपे हुए हैं। अभियुक्तों ने इससे पहले भी कई व्यवसायियों को चूना लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए आरोपितों की हिरासत की मांग की। अदालत ने दोनों को 2 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in