चाकू की नोक पर युवक से सोने की चेन और मोबाइल की छिनताई, दो गिरफ्तार

तालतला थाना इलाके की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : महानगर में चाकू दिखाकर एक युवक से सोने की चेन और मोबाइल फोन छीनने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना तालतला थानांतर्गत त्राण भवन के निकट की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख अल्तमास और कुशल अली के रूप में हुई है। तालतला थाने की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को 13 नवंबर तक जेल हिरासत में रखने का निर्देश दिया।

क्या है पूरा मामला

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, सोमवार की रात बागबाजार का रहने वाला एक युवक त्राण भवन के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान एक युवक उसके पास पहुंचा और उसे 200 रुपये नकद देकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहने लगा। दोनों के बीच बातचीत चल ही रही थी कि तभी दूसरा युवक वहां पहुंच गया। आरोप है कि दूसरे युवक ने चाकू दिखाकर पीड़ित को डराया और उसे अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवक के गले से सोने की चेन और मोबाइल छीन लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह नौकरी के सिलसिले में शहर से बाहर रहता है। घटना के बाद शिकायत के आधार पर तालतला थाने की पुलिस ने जांच शुरू की और इस मामले में शेख अल्तमास तथा कुशल अली को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in