काशीपुर में 33 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी से गांजा लेकर पहुंचे दक्षिणेश्वर
अभियुक्तों के पास से जब्त गांजा
अभियुक्तों के पास से जब्त गांजा
Published on

कोलकाता : काशीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 33 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बी.टी. रोड पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रोहित अधिकारी और मिथुन घोष हैं। पुलिस के अनुसार रोहित टाला के बेलगछिया रोड का निवासी है, जबकि मिथुन उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज का रहने वाला है। दोनों के पास से एक कार भी जब्त की गई है, जिसका उपयोग गांजा की खेप ले जाने के लिए किया जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग दक्षिणेश्वर की ओर से गांजा लेकर टाला की तरफ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बी.टी. रोड पर निगरानी बढ़ा दी और संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के अंदर एक बैग से 33 किलो गांजा बरामद किया गया।

प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सिलीगुड़ी से ट्रेन के माध्यम से गांजा लेकर पहले दक्षिणेश्वर स्टेशन पहुंचे थे। वहां से वे उत्तर कोलकाता में आपूर्ति करने के इरादे से जा रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in