ज्यादा क्रेडिट लिमिट का झांसा देकर ठगी

बहूबाजार में गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
ज्यादा क्रेडिट लिमिट का झांसा देकर ठगी
Published on

कोलकाता : नकद रुपये लेकर अधिक लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड दिलाने का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को बहूबाजार थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान चिरंजीत मंडल और त्रिदीव बारिक के रूप में हुई है। गुरुवार को दोनों आरोपितोंं को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 15 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। अदालत में सरकारी वकील राधानाथ रंग ने बताया कि आरोपितों ने बहूबाजार इलाके में विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाए थे। पोस्टर में दावा किया गया था कि नकद राशि देने पर अधिक क्रेडिट लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। पोस्टर पर एक मोबाइल नंबर भी दिया गया था। शिकायत के अनुसार, एक युवक ने पोस्टर पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने नकद राशि जमा करने के लिए एक बैंक खाता नंबर भेजा। पीड़ित ने बताए गए खाते में रुपये जमा कर दिए, लेकिन इसके बावजूद उसे कोई क्रेडिट कार्ड नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने बहूबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चिरंजीत मंडल और त्रिदीव बारिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in