सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : प्रतिष्ठित बेस्पोक डायमंड ज्वेलरी ब्रांड 'तुलुआ डायमंड्स' ने एक बार फिर अपनी विशिष्ट और व्यक्तिगत लक्जरी ज्वेलरी के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। श्रीमती प्रिया सेकसरिया द्वारा स्थापित यह ब्रांड ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार की गई आईजीआई (IGI) प्रमाणित हीरे की आभूषण श्रृंखला के लिए जाना जाता है।
इसी क्रम में ब्रांड द्वारा आयोजित एक विशेष ज्वेलरी शोकेस को शहर की प्रतिष्ठित हस्तियों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। इस अवसर पर मधु जी, रुचिका जी, प्रीति जी सहित कोलकाता की अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहीं। मेहमानों ने 'तुलुआ डायमंड्स' के विशेष रूप से तैयार किए गए डायमंड कलेक्शन की सराहना करते हुए उसके उत्कृष्ट शिल्प, गुणवत्ता और ग्राहकों की पसंद के अनुरूप व्यक्तिगत डिजाइन की अवधारणा की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया ने यह स्पष्ट किया कि 'तुलुआ डायमंड्स' अपनी अनूठी सोच, बेहतरीन कारीगरी और व्यक्तिगत लक्जरी के दृष्टिकोण के कारण कोलकाता के ज्वेलरी प्रेमियों के बीच लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहा है।