टीएसजी भास्कर ने जिला परिषद प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

टीएसजी भास्कर ने जिला परिषद प्रतिनिधियों के साथ बैठक की
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजय पुरम : अंडमान एवं निकोबार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभियान समिति के अध्यक्ष टीएसजी भास्कर ने उत्तर एवं मध्य अंडमान जिला परिषद के अध्यक्ष अलगार स्वामी के साथ बैठक की। बैठक में जिला परिषद सदस्य श्री तपस राय तथा जिला परिषद सदस्य श्री अशोक हावलदार भी उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी को मजबूत करने के उपायों तथा उत्तर एवं मध्य अंडमान के लोगों के कल्याण और विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। टीएसजी भास्कर के साथ युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी सिंधुजा राजू, पूर्व जिला परिषद सदस्य गणेश, उत्तरा पंचायत के प्रधान प्रकाश मंडल, युवा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष दीक्षा दुलार तथा अंडमान एवं निकोबार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष अमीर बक्स भी उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in