तृणमूल मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर रही है : शमीक

कहा- भाजपा मुसलमानों के खिलाफ नहीं है
शमीक भट्टाचार्य
शमीक भट्टाचार्य
Published on

कोलकाता : बंगाल भाजपा के अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य ने शनिवार को कहा कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी मुसलमानों के आर्थिक विकास को सुनिश्चित किए बिना उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है। कोलकाता में पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों को संबोधित करते हुए शमीक भट्टाचार्य ने दावा किया कि आर्थिक विकास की कमी के कारण मुस्लिम युवाओं के एक वर्ग ने हिंसा का मार्ग अपनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि अल्पसंख्यक समुदाय के गुमराह सदस्य जिन्होंने हथियारों और बम का सहारा लिया है, वे कलम और पेंसिल उठाएं और अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखारें। हम उन्हें मुख्यधारा में लाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में हाल में हुई हिंसा की सभी घटनाओं में समुदाय का एक वर्ग शामिल था। ये सभी घटनाएं राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा सीमा पार से संरक्षण प्राप्त एक छोटे से समूह की करतूत थीं। सत्ता में आने के बाद भाजपा ऐसा कभी नहीं होने देगी। शमीक भट्टाचार्य ने अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों से पश्चिम बंगाल में मुसलमानों की आर्थिक स्थिति की तुलना गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों में मुसलमानों की आर्थिक स्थिति से करने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा शासित राज्यों में मुसलमानों पर कोई बड़ा हिंसक हमला या हत्या की घटना नहीं हुई है, जबकि बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं पर हमला करते समय अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों को भी नहीं बख्शा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in