' चार मई को चौथी बार बनेगी तृणमल की सरकार'

दक्षिण 24 परगना जिला तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह
दक्षिण 24 परगना जिला तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : चार मई को चौथी बार तृणमल की सरकार बनेगी। राज्य में तृणमूल की सरकार विकास के कारण आ रही है। दक्षिण 24 परगना जिला तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने सन्मार्ग से खास बातचीत के दौरान यह बात कही। आगे उन्होंने कहा कि दक्षिण 24 परगना जिला तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ की ओर से मतदाताओं को तृणमूल के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस बार तृणमूल 236 सीट से चुनाव जीतेगी। फिलहाल मटियाब्रुज विधानसभा के वार्ड नंबर एक और अन्य इलाके में डो टू डोर तृणमूल के पक्ष में वोट मांगा जा रहा है। हाल ही में निर्वतमान विधायक अब्दुल खालेक मोल्ला और युसूफ पठान के साथ एक रैली निकाली गयी और प्रचार अभियान चलाया गया। आगे उन्हाेंने कहा कि विकास के मुद्दे को लेकर आम लोगों के बीच तृणमूल के पक्ष में वोट मांगा जा रहा है। हिंदी प्रकोष्ठ की ओर से आदेश मिलने पर जिले के आस पास के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में जोरदार प्रचार अभियान चलाया जाएगा। तृणमूल समस्त जाति और धर्म को लेकर चलना जानती है जबकि भाजपा एक संप्रदाय को लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि प्रचार अभियान में लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in