ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तृणमूल की महाभियोग की तैयारी

सीएम ममता की 'हरी झंडी', विपक्ष से समर्थन की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तृणमूल की महाभियोग की तैयारी
ANI
Published on

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में महाभियोग (इमपिचमेंट) प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार शाम संसद के दोनों सदनों के तृणमूल सांसदों के साथ हुई बैठक में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

मुख्य चुनाव आयुक्त एक संवैधानिक पद पर होते हैं, और उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कम से कम 100 सांसदों के हस्ताक्षर जरूरी हैं। लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर तृणमूल के पास वर्तमान में 41 सांसद हैं, ऐसे में पार्टी को समान विचारधारा वाले अन्य दलों का समर्थन जुटाना होगा। सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल भाजपा-विरोधी दलों से संपर्क करेगी। समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और डीएमके जैसे दलों से समर्थन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हाल ही में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और तृणमूल नेतृत्व के बीच हुई मुलाकात को भी अहम माना जा रहा है। तृणमूल का मानना है कि महाभियोग प्रस्ताव के जरिए वह संसद में भाजपा की भूमिका को उजागर कर सकेगी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी स्थिति मजबूत करेगी।

ममता भी जता चुकी हैं संभावना

इधर दिल्ली के बंग भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए उनके खिलाफ संवैधानिक इमपिचमेंट की संभावना जतायी। पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर ममता बनर्जी ने कहा, “अगर जनहित में हो और ठोस कारण हों, तो इमपिचमेंट पर चर्चा की जा सकती है। हमारे पास संख्या नहीं है, लेकिन विरोध दर्ज कराने के लिए इसे रिकॉर्ड पर लाना जरूरी है।”

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान SIR मुद्दे पर चुनाव आयोग की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर ज्ञानेश कुमार समेत चुनाव आयोग की पूरी बेंच के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को राहुल गांधी के इस बयान पर ममता बनर्जी से सवाल किया गया कि क्या वह इसका समर्थन करती हैं। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, “जनहित में सभी कदम उठाए जाने चाहिए। मैं भी चाहती हूं कि उनका (ज्ञानेश कुमार का) इमपिचमेंट हो। संख्या शायद नहीं है, लेकिन इमपिचमेंट प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसके लिए नियम मौजूद हैं और यह रिकॉर्ड में रहेगा।”

ममता ने आगे कहा, “अगर उन्होंने ऐसा कुछ किया है तो मैं अपनी पार्टी के सांसदों से बात करूंगी। जनहित में हम सब एकजुट होकर काम करें, इसमें कोई आपत्ति नहीं है।”

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तृणमूल की महाभियोग की तैयारी
SIR संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in