दिल्ली-कोलकाता की बैठकों पर तृणमूल का हमला

बताया 'राजनीतिक समीकरण' की कोशिश
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता : दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एनसीपीआई नेताओं की बैठक और नवान्न में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ ऋतब्रत खेमे की मुलाकात को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को तीखा हमला बोला।

तृणमूल विधायक कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि दोनों बैठकें महज शिष्टाचार मुलाकात नहीं, बल्कि बंगाल की राजनीति में नए समीकरण बनाने की कोशिश का हिस्सा हैं। पत्रकारों से बातचीत में कुणाल घोष ने कहा कि विपक्ष को कमजोर करने और राजनीतिक संतुलन बदलने के उद्देश्य से योजनाबद्ध तरीके से संपर्क बढ़ाए जा रहे हैं।

उनका दावा है कि जनसमर्थन घटने की आशंका से कुछ नेता नए राजनीतिक गठजोड़ तलाश रहे हैं। घोष ने केंद्रीय नेतृत्व की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जिन नेताओं पर पहले विभिन्न विवादों और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं, उनके साथ राजनीतिक निकटता रखकर सिद्धांतों की राजनीति की बात नहीं की जा सकती।

इस संबंध में वरिष्ठ टीएमसी नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि यदि पार्टी अनुशासन के नाम पर कार्रवाई होती है तो वह केवल निचले स्तर के कार्यकर्ताओं तक सीमित न रहकर शीर्ष नेतृत्व पर भी समान रूप से लागू होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इन राजनीतिक घटनाक्रमों का अंतिम जवाब बंगाल की जनता देगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in