चुनाव बाद हिंसा पर मानवाधिकार आयोग पहुंची तृणमूल

कार्यकर्ताओं पर अत्याचार, आयोग में दर्ज हुई शिकायत
तृणमूल प्रतिनिधिमंडल
तृणमूल प्रतिनिधिमंडल
Published on

कोलकाता : चुनाव बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं पर कथित हिंसा और उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कालीघाट समर्थक तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्य मानवाधिकार आयोग पहुंचा।

कुणाल घोष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के चेयरमैन सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति आई. पी. मुखर्जी को ज्ञापन सौंपकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराईं। प्रतिनिधिमंडल में वैश्वानर चट्टोपाध्याय, शुभाशीष चक्रवर्ती और रत्ना शूर भी शामिल थे।

तृणमूल नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं को हिंसा, धमकी, झूठे मामलों में फंसाने, घर से बेदखल करने और पुलिस हिरासत में उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी के मुताबिक आयोग ने अंतरिम निर्देश जारी कर राज्य के पुलिस महानिदेशक और कोलकाता पुलिस आयुक्त को ऐसे मानवाधिकार उल्लंघन रोकने के लिए कदम उठाने को कहा है।

तृणमूल ने बताया कि निर्देश की प्रति राज्य भाजपा अध्यक्ष को भी भेजी जाएगी। अगली सुनवाई 9 सितंबर को होगी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in