नो-पार्किंग में खड़ी स्कूटी पर कार्रवाई करने गए ट्रैफिक सार्जेंट से मारपीट

बेहला थाने में बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : सड़क किनारे अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई करने गए एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी पर हमला करने और उन्हें उनके सरकारी कर्तव्यों का पालन करने से रोकने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस ने एक स्कूटी चालक और उसके पिता के खिलाफ लोक सेवक पर आपराधिक बल प्रयोग करने के आरोप में बेहला थाने में मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, जेम्स लॉन्ग सरणी ट्रैफिक गार्ड में तैनात ट्रैफिक सार्जेंट बिप्लब नाथ इलाके में सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ अपनी नियमित और कानूनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर गलत तरीके से पार्क की गई एक स्कूटी को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। आरोप है कि जब सार्जेंट बिप्लब नाथ ने उक्त अवैध रूप से खड़ी स्कूटी के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करने की कोशिश की, तो स्कूटी के चालक और उसके पिता ने एक-दूसरे की मिलीभगत से ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी का विरोध करना शुरू कर दिया। दोनों आरोपियों ने दुर्भावनापूर्ण इरादे से ट्रैफिक सार्जेंट को डराने-धमकाने का प्रयास किया और धक्का मुक्की की। आरोपियों ने सार्जेंट को वाहन के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से जबरन रोक दिया और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की। बाद में सार्जेंट की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in