60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में ED की छापेमारी के बाद TMC सांसद से पूछताछ

रांची, दिल्ली और कोलकाता में 7 ठिकानों पर छापेमारी, इनमें कोलकाता स्थित उर्दू अखबार का कार्यालय भी शामिल
ED.
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद के आवास और कार्यालय परिसरों में करीब 24 घंटे तक चली मैराथन छापेमारी का उद्देश्य उनके उर्दू अखबार से जुड़े कथित 60 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले के संबंध में जानकारी जुटाना था। ED सूत्रों के मुताबिक, तलाशी अभियान सोमवार सुबह 6:30 बजे शुरू हुआ और मंगलवार सुबह तक जारी रहा। सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने हक को रांची से उनकी कार में वापस लाने के बाद उनके कार्यालय में भी उनसे पूछताछ की।

ED सूत्रों के अनुसार, बैंक रिकॉर्ड, लेन-देन और डिजिटल सबूतों की जांच के दौरान हक 60 करोड़ रुपये के लेन-देन से संबंधित पर्याप्त दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। अधिकारियों ने दस्तावेजों और अन्य सबूतों की जांच के लिए हक के कार्यालय और आवास का भी दौरा किया। ED ने आरोप लगाया है कि अखबार के कार्यालय से अवैध वित्तीय लेन-देन किए गए थे और इस मामले में तृणमूल कांग्रेस से संबंधित धनराशि भी शामिल थी। छापेमारी रांची, दिल्ली और कोलकाता में कुल सात ठिकानों पर की गई। इनमें कोलकाता के पार्क सर्कस स्थित अखबार का कार्यालय भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, ED अधिकारियों ने कथित धन के लेन-देन की कड़ी (money trail) का पता लगाने के लिए परिसरों में दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की तलाशी ली। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई पिछले महीने बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in