अलीपुर में तृणमूल उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

बजबज के तृणमूल उम्मीदवार अशोक देव नामांकन दाखिल करते हुए
बजबज के तृणमूल उम्मीदवार अशोक देव नामांकन दाखिल करते हुए
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अलीपुर जिला मुख्यालय में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में समर्थकों की भीड़ जुटी रही। बजबज विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ तृणमूल नेता अशोक देव ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वास जताया कि वे इस बार भी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जीत के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों को और तेज गति दी जाएगी तथा आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा। वहीं, मटियाब्रुज से निवर्तमान विधायक अब्दुल खालेक मोल्ला ने नामांकन के बाद कहा कि उनके क्षेत्र में विकास की रफ्तार पहले से ही तेज है और आने वाले समय में इसे और मजबूत किया जाएगा। मटियाब्रुज में अस्पताल को उन्नत‌ किया जाएगा। उन्होंने जनता के भरोसे पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया। इसी क्रम में महेशतला से तृणमूल उम्मीदवार सुभाशीस दास ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि इस बार तृणमूल कांग्रेस महेशतला में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी और विकास की धारा को और सशक्त बनाएगी। नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया और सभी ने पार्टी की जीत का भरोसा जताया।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in