साल्ट लेक सेक्टर V मेट्रो स्टेशन पर यात्री सुविधाएं मजबूत, तीन नए AFC-PC गेट शुरू

स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा भी उपलब्ध
स्टेशन पर लगाए गए तीन नए AFC-PC
स्टेशन पर लगाए गए तीन नए AFC-PC
Published on

कोलकाता : ग्रीन लाइन के साल्ट लेक सेक्टर V मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने की दिशा में मेट्रो रेलवे ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शुक्रवार को स्टेशन पर तीन नए AFC-PC (ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन–पैसेंजर कंट्रोल) गेट चालू कर दिए गए। दोनों ओर लगाए गए ये आधुनिक गेट यात्रियों के आवागमन को अधिक सुगम और तेज बनाएंगे। इन तीन नए गेट के जुड़ने के बाद अब साल्ट लेक सेक्टर V स्टेशन पर कुल 9 स्मार्ट गेट उपलब्ध हो गए हैं, जिससे पीक आवर्स में भी भीड़ प्रबंधन आसान होगा और यात्रियों को बिना परेशानी के प्रवेश व निकास मिल सकेगा। यात्री इन गेट पर अपने मेट्रो टोकन या स्मार्ट कार्ड को टैप कर आसानी से अंदर-बाहर आ सकेंगे। सुविधा को और उन्नत करते हुए इन गेटों पर QR कोड स्कैनर भी लगाए गए हैं, जिससे QR आधारित टिकट रखने वाले यात्रियों को भी निर्बाध प्रवेश मिलेगा। इसके साथ ही स्टेशन पर यात्रियों के लिए मुफ़्त Wi-Fi सेवा भी उपलब्ध करा दी गई है। बिना OTP के Wi-Fi विकल्प में “MetroRailwaykolkata” चुनकर तुरंत इंटरनेट सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in