महानगर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत

न्यू अलीपुर, श्यामपुकुर और बड़तल्ला इलाके में घटी घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : महानगर में घटी अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी। पहली घटना न्यू अलीपुर थानांतर्गत टॉलीगंज सकुर्लर रोड स्थित महावीरतल्ला की है। यहां पर सोमवार की देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी। मृतक का नाम अमन कुमार साव (35) है। वह न्यू अलीपुर के बी.एल. साहा रोड का रहनेवाला था। जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात 3.13 बजे जब व्यक्ति अपनी बाइक पर घर लौट रहा था तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति को उद्धार कर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में फरार वाहन और उसके ड्राइवर की तलाश कर रही है। दूसरी घटना बड़तल्ला थानांतर्गत एपीसी रोड की है। यहां पर सोमवार की देर रात 2 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी। मृतक का नाम पंकज हेला है। वह बालीगंज के गरचा फर्स्ट लेन का रहनेवाला था। घटना के बाद से फरार घातक वाहन की पुलिस तलाश कर रही है। तीसरी घटना श्यामपुकुर थानांतर्गत भूपेन बोस एवेन्यू की है। यहां पर सोनवार की रात 7.25 बजे मेटाडोर की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in