

कोलकाता : जैन भवन एवं जैन भवन चातुर्मास प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। 13 से 15 नवंबर तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समस्त कार्यक्रम साध्वी डॉ. सम्यक्प्रभा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा की निश्रा में आयोजित किए गए। धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ 13 नवंबर को महाआरती एवं सामूहिक 108 गुरु इकतीसा के साथ हुआ। 14 नवंबर को ज्ञान पंचमी की आराधना की गई, जबकि 15 नवंबर को दादागुरुदेव का भव्य महापूजन आयोजित कर तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ।
आयोजन की विशेष बात यह रही कि गुरुवारिया श्री ने स्वयं अपने श्रीमुख से संपूर्ण महापूजन का वाचन कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिपूर्वक धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय बोथरा, चंद्र कुमार बोथरा, विजय गोलछा, पूनम नाहटा, अमित बोथरा, मनीष बोथरा, विकास दफ्तरी, अपूर्व बोथरा, अमित दुगड़, राजेश पुगलिया, गौतम लूनिया, ललित पुगलिया, शुभम् बोथरा, सुधा बोथरा एवं मीनाक्षी गोलछा का सराहनीय सहयोग रहा।