ठाकुरपुकुर में युवती से गैंगरेप का आरोप, तीन गिरफ्तार

अभियुक्तों पर पीड़िता का मोबाइल छीनने का भी लगा आरोप
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

दीपक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : ठाकुरपुकुर इलाके में एक लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने एक दोस्त और दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के नाम टिंकू, कौशिक और बबाई हैं।

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना शनिवार देर रात हुई। पीड़िता उस रात एक दोस्त के घर गई थी। पीड़िता का आरोप है कि मुख्य आरोपी ने उसके साथ ज़बरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। घटना के समय मौजूद दूसरे आरोपी कौशिक पर पीड़िता के कपड़े जबरदस्ती उतारने और उसके साथ अश्लील हरकत करने का आरोप है। इतना ही नहीं, तीनों आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। अपने मोबाइल की चोरी की शिकायत दर्ज कराने के लिए वह नेताजीनगर थाने में भी गयी थी। शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपी फोन के साथ क्या करना चाहते थे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि पीड़िता और मुख्य अभियुक्त दोनों दोस्त हैं। पीड़िता गत 11 जुलाई की रात मुख्य अभियुक्त के घर गयी थी। वहीं बाकी दोनों अभियुक्त इस मामले के मुख्य अभियुक्त के दोस्त हैं। दोनों 12 जुलाई की सुबह मुख्य अभियुक्त के घर पर पहुंचे थे। शुरुआती जांच में उत्पीड़न में दोनों की कोई सीधी भूमिका सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस तीसरे आरोपी और अन्य लोगों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि घटना और पूरी साजिश से जुड़ी अन्य बातें सामने आ सकें।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in