

कोलकाता : महानगर में पार्किंग विवाद को केन्द्र कर एक दंपति से मारपीट कर सोने की चेन लूटने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम प्रदीप विश्वास, रोहन सान्याल और रबीन साव हैं। अभियुक्तों के पास से लूटी गयी सोने की चेन और मोबाइल बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता रिंकू मोहंता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 3 मार्च 2026 की रात करीब 2.30 बजे धावन कॉलोनी के निवासी रोनी सिंह, जॉनी सिंह और उनके कुछ सहयोगियों ने कार पार्किंग के विवाद को लेकर उन्हें और उनके पति मंदीप सिंह को रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी से दंपति के साथ मारपीट की। साथ ही आरोपितों ने मंदीप सिंह का मोबाइल फोन और सोने की चेन भी छीन ली। घटना के आधार पर हरिदेवपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने एफआईआर में नामजद तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और सोने की चेन भी बरामद कर ली है। आरोप है कि पार्किंग को लेकर विवदा हुआ था। फिलहाल पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।