अवैध हथियारों के खिलाफ कोलकाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार

जोड़ासांको और हेस्टिंग्स से पकड़े गये अभियुक्त
three arrested for arms smuggling
three arrested for arms smuggling
Published on

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के एआरएस अधिकारियों ने अलग-अलग अभियानों में तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। लालबाजार के खुफिया विभाग ने जोड़ासांको और हेस्टिंग्स थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर इन आरोपियों को दबोचा। पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क और हथियारों के स्रोत का पता लगाने में जुट गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जोड़ासांको थाना क्षेत्र में दर्ज एक पुराने हथियार मामले की जांच करते हुए खुफिया अधिकारियों ने बबलू घोष नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गुरुवार को आरोपी को बैंकशाल अदालत में पेश किया गया। सरकारी वकील ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पुलिस हिरासत की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने बबलू को 15 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजने का निर्देश दिया।

हेस्टिंग्स में दो और पकड़े गए

एक अन्य कार्रवाई में, लालबाजार के जासूसों ने हेस्टिंग्स थाना क्षेत्र से शेख तारिक और शेख इस्लाम को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। इन दोनों को भी गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत में सरकारी वकील ने दलील दी कि शहर में चल रहे अवैध हथियारों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश करने और हथियारों की तस्करी के लिंक को जोड़ने के लिए आरोपियों से पूछताछ जरूरी है।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शेख तारिक और शेख इस्लाम को 12 मई तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। पुलिस का मानना है कि इन गिरफ्तारियों से शहर में हथियारों की सप्लाई करने वाले अन्य अपराधियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in