बिहार के व्यवसायी से 1 लाख लूटने के मामले में तीन गिरफ्तार

हेस्टिंग्स थाना इलाके की घटना
बिहार के व्यवसायी से 1 लाख लूटने के मामले में तीन गिरफ्तार
Published on: 

कोलकाता : हेस्टिंग्स थाना इलाके में बिहार के कपड़ा व्यवसायी से 1 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम मो.लावा वारसी, नवंबर हुसैन और सादा हुसैन हैं। गुरुवार को अभियुक्तों को अदालत में पेश करने पर उन्हें 8 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पहले बिहार के समस्तीपुर का रहनेवाला एक कपड़ा व्यवसायी कपड़ा खरीदने के लिए कोलकाता आया था। वह मटियाब्रुज जाने के लिए हेस्टिंग्स इलाके में लोगों से बस के बारे में पूछ रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति मटियाब्रुज ले जाने के बहाने उसे सुनसान जगह ले गया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पास से 1 लाख रुपये लूट लिये। घटना को लेकर कपड़ा व्यवसायी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in