

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच वरिष्ठ तृणमूल नेता और विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने संयमित प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ है, उससे वे आहत नहीं हैं और राजनीति में उतार-चढ़ाव उनके लिए कोई नई बात नहीं है।
शोभनदेव ने कहा, “मैं 10 बार का विधायक हूं। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। इसके बावजूद पार्टी और नेतृत्व पर मेरा विश्वास कभी नहीं डगमगाया।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी से किसी पद या जिम्मेदारी की मांग नहीं की।
वरिष्ठ विधायक ने कहा कि हालिया घटनाक्रम से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। साथ ही उन्होंने संकेतपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा, “अभी बहुत कुछ देखना बाकी है। इंतजार कीजिए, पानी किस दिशा में बहता है, उस पर नजर रखना जरूरी है।”