होटल में कोरियाई नागरिक के 850 डॉलर चोरी

पार्क स्ट्रीट थाना इलाके की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : पार्क स्ट्रीट थानांतर्गत मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में एक कोरियाई नागरिक के पॉकेट से 850 डॉलर चुरा लिये गये। घटना कोे लेकर दक्षिण कोरिया के रहनेवाले हैं। सागहो जेंग ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पर्यटक का नाम सांगहो जेंग है, जो दक्षिण कोरिया के सियोल के निवासी। वे कुछ दिन पहले पर्यटन के उद्देश्य से कोलकाता आए थे और पार्क स्ट्रीट थाना क्षेत्र के मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में ठहरे थे। बुधवार रात उन्होंने होटल के चौथी मंज़िल के कमरे में खाना खाने के बाद देर रात तक काम किया। इसके बाद तड़के करीब 4 बजे वे सो गए। उन्होंने अपने कपड़े कमरे के अंदर हैंगर पर टांग दिए थे। उनकी पैंट की जेब में विदेशी मुद्रा और कुछ जरूरी दस्तावेज रखे थे। सुबह लगभग 8 बजे जब वे जागे, तो हैंगर पर कपड़ों की स्थिति देखकर उन्हें शक हुआ। पैंट की जेब जांचने पर पता चला कि 850 डॉलर गायब हैं। होटल स्टाफ से पूछताछ करने पर भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने गुरुवार को पार्क स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने होटल की पूरी सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि रात में कोई बाहरी व्यक्ति होटल में प्रवेश कर कमरे तक पहुंचा था या नहीं। उस रात ड्यूटी पर मौजूद होटल कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि आरोपी के पास कमरे की नकली चाबी हो सकती है, जिसके जरिए वह अंदर घुसा और चोरी को अंजाम दिया। पुलिस मान रही है कि यह घटना सुबह 4 बजे से 8 बजे के बीच हुई है। फिलहाल चौथी मंज़िल के कॉरिडोर की सीसीटीवी फुटेज पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in