श्यामपुकुर में गोल्ड वर्कशॉप से लाखों का सोना चोरी

श्यामपुकुर में गोल्ड वर्कशॉप से लाखों का सोना चोरी
Published on

कोलकाता : श्यामपुकुर थानांतर्गत काशी मित्रा घाट स्ट्रीट स्थित एक सोने के आभूषण बनाने वाले वर्कशॉप से लाखों का सोना चुरा लिया गया। घटना को लेकर हावड़ा के उदयनारायणपुर के रहनेवाले जगन्नाथ पाल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जगन्नाथ ने अपनी शिकायत में बताया कि 26 मई से पहले किसी ने वर्कशॉप से 13 ग्राम सोना और 5 हजार रुपये नकद चुरा लिये। चोरी हुए सोने की कीमत बाजार में 1.20 लाख रुपये है। फिलहाल पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in