श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर दिखा सालासर धाम का नजारा

धूमधाम से मना श्री सालासर बालाजी सेवक वृंद (बांधाघाट) का 34वां श्री हनुमान जन्मोत्सव
श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर दिखा सालासर धाम का नजारा
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम के संयुक्त तत्वावधान में संस्था श्री सालासर बालाजी सेवक वृन्द, बांधाघाट का 34वां श्री हनुमान जन्मोत्सव सालासर बालाजी के भक्तों पर एक अमिट छाप छोड़ गया। चैत्र पूर्णिमा पर जहां एक ओर मंदिर में विराजित श्री हनुमत दरबार में सुबह से ही बजरंगबली के अभिषेक, पूजन-अर्चन का आयोजन चलता रहा वहीं दूसरी ओर मंदिर के सभागार में मनोज खेमका व नीतेश झुनझुनवाला के निर्देशन में राजस्थान के विश्व वंदनीय श्री सालासर बालाजी का ऐसा दरबार सजाया गया कि आने वाले हर श्रद्धालु ने यही महसूस किया कि वह सालासर धाम में ही है।

'वीर हनुमाना अति बलवाना.....' की धुन पर विजय-सरला गुजरवासिया ने संस्थापक मोतीलाल भुवालका, मुख्य संरक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता व संदीप-सुनीता गुप्ता की उपस्थिति में लगातार 34वीं बार इस महोत्सव का दीप व ज्योति प्रज्वलन कर उद्घाटन किया । इस अवसर पर उत्तर हावड़ा के विधायक गौतम चौधरी, मंदिर के प्रबंध न्यासी बिनोद-प्रेमलता टिबड़ेवाल, नवल-उषा सुल्तानिया, सुरेन्द्र अग्रवाल, नारायण-ललिता टिबड़ेवाल, प्रेम मिलन (कोलकाता) के चेयरमैन चन्द्रकान्त सराफ, महेश भुवालका, संजय हरलालका, महेन्द्र अग्रवाल, अरविन्द सिंह, प्रेम खेमका, देवेश जैन, संदीप बाजोरिया, अनुप अग्रवाल, गोपाल जैन, मनोज-पायल गोयनका (श्रेयश्री) , अनिरुद्ध मिमानी ( गणेश शरबत), गिरिराज चांडक, नेहा-यश रामगढ़िया, रिचा सर्वेश पारख लूनिया, सुषमा जालान, ज्योति गुप्ता, कनिका गुप्ता, श्वेता गर्ग, संकेत सोनी, जोहेब सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

नरेन्द्र सरावगी-राजेश ओझा द्वारा प्रस्तुत श्री गणेश वंदना के पश्चात जय श्री श्याम सेवा संघ व राम अवतार अग्रवाल की अगुवाई में सैकड़ों भक्तों ने सामूहिक सुंदरकाण्ड का पाठ किया | पाठ के बाद कन्हैया झा के संगीत संयोजन में विशेष आमंत्रित बम बासुकी ग्रुप के साथ तुषार चौधरी ने भजनों की बौछार से बालाजी को रिझाया जबकि रवि शर्मा सूरज व करिश्मा चावला ने भजनों के माध्यम से हनुमान जन्मोत्सव मनाते हुए सभी को झूमने-नाचने पर मजबूर कर दिया ।

दलजीत-गुरपीत सिंह-रानी कौर, सौरभ शर्मा केशू, सच्चिदानंद पारीक, योगेश शर्मा ने भी सुमधूर भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस महोत्सव में हनुमान जी के जन्मोत्सव की खुशियां खेल-खिलौने, चॉकलेट आदि वितरित कर मनायी गई व पांच भाग्यशाली भक्तों को आकर्षक उपहार भेट किये गये। अखण्ड ज्योति, छप्पन भोग, सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ, संगीतमय भजन कीर्तन और भण्डारा प्रसाद का जो विराट आयोजन हुआ उसमें भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा ।

महोत्सव की सफलता में रविन्द्र केजरीवाल 'रवि', संतोष ढांढनिया, अनुप टिबड़ेवाल, राजकुमार शर्मा, सचिन अग्रवाल, सज्जन तायल, आशीष मुरारका, का सराहनीय सहयोग रहा जबकि दिलीप शर्मा, नरेंद्र-सचिता सरावगी, सुरेश-ममता भुवालका, सुनीता जोशी, संजय कुमार - रीना सिंह, राजेश अग्रवाल, दीपक सोनकर, विश्वनाथ राय, सजन शर्मा, संजय अग्रवाल, राजेश शर्मा, रामगोपाल मिश्रा, नरेश भुवालका, संजय शर्मा, अभीक अग्रवाल, तनय सराफ, पार्थ बूबना, मुकुल दास, राजू ओझा, विशेष शर्मा, शुभम मिश्रा, शौभित शर्मा, अनुज शर्मा, शुभम-सुलभ शर्मा, विधिश्री भुवालका, हितेष कुमार भुवालका, पीयूष सिंह सहित सभी का सक्रिय सहयोग रहा | कार्यक्रम का भावपूर्ण संचालन संस्थापक सदस्य सुरेश कुमार भुवालका ने किया । देर रात आरती के साथ महोत्सव सम्पन्न हुआ।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in