श्री सिद्धिविनायक देवस्थानम में भजनों से गूंज रहा मंदिर परिसर

दुर्गापूजा-नवरात्र पर 17 से 26 अक्टूबर तक विशेष आयोजन
Kolkata
श्री सिद्धिविनायक देवस्थानम
Published on: 

कोलकाता : दुर्गापूजा और नवरात्र के अवसर पर श्री सिद्धिविनायक देवस्थानम में 17 से 26 अक्टूबर तक विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान भजनों की प्रस्तुति से मंदिर परिसर भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु भगवान श्री सिद्धिविनायक के अलौकिक श्रृंगार के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

प्रदीप नैयर और सुभाष मुरारका ने बताया कि सोमवार, 19 अक्टूबर को कन्या पूजन तथा मंगलवार, 20 अक्टूबर को श्रद्धा और भक्ति के साथ सिंदूर खेला आयोजित किया जाएगा। श्रद्धालुओं को वितरित कूपन के माध्यम से होने वाले ड्रॉ में चयनित महिलाओं को मंदिर परिसर में मां को अर्पित साड़ी भेंट की जाएगी।

सुशील गोयनका ने बताया कि देवस्थानम में स्थापित श्री सिद्धिविनायक का विग्रह मुंबई स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के विग्रह की प्रतिकृति है। इसे 28 फरवरी 2020 को श्री सिद्धिविनायक के चरणों में समर्पित किया गया था।

आयोजन में उद्योगपति एवं समाजसेवी राधेश्याम अग्रवाल, राधेश्याम गोयनका, प्रदीप नैयर, सुभाष मुरारका, डी.एन. गुप्ता, बी.एल. चौधरी, राजू कटारुका, रामलाल तिवारी, गोपाल भालोटिया, कमल सराफ, उदय चौधरी और अर्जुन धवन सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in