श्री बड़ाबाजार लोहा पट्टी सेवा समिति ने पूर्णिमा पर लगाया सेवा कैंप

कांवड़ियों के लिए की गई चाय, बिस्कुट ,खिचड़ी, प्रसाद की व्यवस्था
श्री बड़ाबाजार लोहा पट्टी सेवा समिति ने पूर्णिमा पर लगाया सेवा कैंप
Published on

श्री बड़ाबाजार लोहा पट्टी सेवा समिति ने चेत्र पूर्णिमा के अवसर पर राज्य के प्रसिद्ध शिव मंदिर श्री तारकेश्वर धाम मार्ग के बीच समिति के विश्रामगृह में शिव भक्त कांवड़ियों के लिए अपना सेवा शिविर लगाया । समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार बिहानी ने बताया कि जामीर बेड़िया स्थित समिति के विश्रामगृह में कार्यक्रम के संयोजक सुशील अग्रवाल, के नेतृत्व में व्यापक सेवा कार्य किया जाता ।

दूर दराज क्षेत्रों से बाबा ताड़कनाथ के दर्शन और पूजन अर्चन के लिए आने वाले कांवड़ियों के लिए शिविर में चाय, बिस्कुट और खिचड़ी की व्यवस्था रही । हज़ारों की संख्या में शिव भक्तों ने इस सेवा का लाभ उठाया ।

शिविर के संचालन में शिव कुमार अग्रवाल का सहयोग रहा सचिव गोविंद रांधड़, सह सचिव विजय दारूका व कोषाध्यक्ष विकास नेवटिया ने बताया कि पूरे श्रावण माह में संस्था प्रत्येक शनिवार - रविवार को ही यहां कांवड़ियों की सेवा में यहां संस्था की ओर से कैंप लगाया जाता है । इसके अलावा प्रत्येक माह ही पूर्णिमा को कांवड़ियों की जरुरत को समझते हुए यहां कैंप लगाया जाता है ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो ।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in