

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : श्री राम स्वाभिमान परिषद की तरफ से गुरुवार शाम को कोलकाता के इंटाली विधानसभा अंतर्गत टेंगरा (सील लेन) में आयोजित “सनातनी राष्ट्र अधिवेशन 2026” में बंगाल के विभिन्न जिलों से सनातनी लोग भाग लेने पहुंचे। इस अधिवेशन में करीब 200 से ज्यादा हिंदुत्ववादी एवं सनातनी संगठन के लोग पहुंचे थे, जो सभी सनातनियों को एकजुट होकर रहने और धर्म और खुद की रक्षा करने को लेकर संकल्प लिए।
इस सनातनी राष्ट्र अधिवेशन में संत से लेकर समाज के हर वर्ग के लोग हिंदू होने के नाते इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। इस अवसर पर श्री राम स्वाभिमान परिषद के संस्थापक सचिव सूरज कुमार सिंह ने इस अधिवेशन को लेकर बताया कि पश्चिम बंगाल को बचाने के लिए अब जरूरी हो गया है कि हम सब सनातनी चाहे किसी भी राजनीतिक पार्टी में हो हमें धर्म - संस्कृति और अपने मठ-मंदिरों की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा।
हमने आज इस अधिवेशन में उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल से लगभग 200 से भी ज्यादा हिंदुत्वादी संगठनों को इस कार्यक्रम में बुलाया जिसका समन्वय कर निकट भविष्य में एक रणनीति के तहत कार्य आगे बढ़ाया जाएगा, हमने "धर्म वीर पुरस्कार - 2026" उन लोगों को दिया जो धर्म योद्धा विपरीत परिस्थिति में हिंदुओं के रक्षक की भूमिका में सामने आए, हमारा उद्देश्य है बंगाल को बचाना, बंगाल के हिंदुओं को बचाना इसके लिए भाषा, जाती और राजनीतिक परिचय से ऊपर उठकर हम सब एकजुट होंगे ये आशा और विश्वास है।