नवनियुक्त डीएम ने गंगासागर मेला परिसर का दौरा किया, तैयारियों का जायजा लिया

नवनियुक्त डीएम अरविंद कुमार मीणा गंगासागर मेला परिसर का जायजा लेते हुए, साथ में हैं एसपी कोटेश्वर राव व अन्य
नवनियुक्त डीएम अरविंद कुमार मीणा गंगासागर मेला परिसर का जायजा लेते हुए, साथ में हैं एसपी कोटेश्वर राव व अन्य
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

काकद्वीप : दक्षिण 24 परगना के नवनियुक्त जिलाधिकारी अरविंद कुमार मीणा ने शनिवार को गंगासागर मेला परिसर का व्यापक दौरा किया और विशेष रूप से नदी कटाव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। आगामी मकर संक्रांति मेले को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी तैयारियों की समीक्षा की। डीएम मीणा नामखाना से जलपथ मार्ग अपनाते हुए बेनुबन के रास्ते गंगासागर मेला स्थल तक पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सागर ब्लॉक विकास अधिकारी कन्हैया कुमार राय, कैबिनेट मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा, गंगासागर बकखाली डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीबीडीए) के चेयरमैन श्रीमंत कुमार माली सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

तैयारियां युद्ध स्तर पर: सैनिटेशन, सुरक्षा और आवास पर विशेष फोकस

मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा ने बताया कि नवनियुक्त डीएम ने पूरे गंगासागर क्षेत्र का विस्तृत भ्रमण किया और नदी किनारे कटाव रोकने के लिए चल रहे कार्यों का जायजा लिया। सागर तट पर मिट्टी भराई का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, ताकि तीर्थयात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सके। मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सैनिटेशन, सुरक्षा, पेयजल, यातायात और आवास व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।दौरे के बाद आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने-अपने कार्य पूरे करें। सुंदरवन पुलिस के एसपी कोटेश्वर राव, अतिरिक्त जिलाधिकारी (विकास) भास्कर पाल, विभिन्न विभागों के इंजीनियर और स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहे। चर्चा में मेले के लिए अस्थायी घाटों का निर्माण, चिकित्सा शिविर, अग्निशमन व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं पर बल दिया गया।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम के सख्त निर्देश, तैयारियां तेज

डीएम मीणा ने अधिकारियों से कहा कि गंगासागर मेला विश्व प्रसिद्ध है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नदी कटाव रोकने के लिए स्थायी और अस्थायी उपायों को प्राथमिकता दी जाए। शाम तक दौरा समाप्त होने के बाद डीएम काकद्वीप लौट गए। प्रशासन की यह सक्रियता से मेले की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in