देवी भागवत कथा के चौथे दिन हुआ मां भगवती का प्राकट्य वर्णन

भागवत कथा के चौथे दिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया गया
Kolkata
पंडित पुरुषोत्तम जी व्यास ‘मीमांसक’
Published on: 

कोलकाता : साल्टलेक स्थित गुप्ता भवन में भागवत आचार्य पंडित पुरुषोत्तम जी व्यास ‘मीमांसक’ के सान्निध्य में आयोजित देवी भागवत कथा के चौथे दिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया गया। श्रीमती सीमा एवं श्री कृष्ण बाहेती के मुख्य यजमानत्व में आयोजित कथा में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। व्यास जी ने श्रीराम द्वारा नवरात्रि अनुष्ठान तथा पुत्र प्राप्ति के लिए भगवान श्रीकृष्ण की शिव-शक्ति उपासना का प्रसंग सुनाया। उन्होंने नर-नारायण की तपस्या भंग करने के प्रयास और भगवान नारायण की जंघा से अप्सरा उर्वशी के प्राकट्य की कथा भी प्रस्तुत की। मध्याह्न के बाद ब्रह्मा, विष्णु और महेश की प्रार्थना पर समस्त देवशक्तियों के समन्वय से मां भगवती के प्राकट्य का प्रसंग सुनाया गया। इस अवसर पर बाहेती परिवार ने उत्सव मनाया और श्रद्धालुओं के बीच मिठाइयां वितरित कीं। आयोजन की सफलता में काजल, हर्ष, कोमल, यश, सविता सहित परिवार के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in