बाग बाजार पूजा का मसला निपट गया

बाग बाजार पूजा का मसला निपट गया
Published on

जितेंद्र सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बाग बाजार पूजा का मसला निपट गया। हाई कोर्ट के जस्टिस हिरणमय भट्टाचार्य ने इस मामले में दायर पिटीशन को खारिज कर दिया। जस्टिस भट्टाचार्य ने सिविल कोर्ट के फैसले को ही बहाल रखा है। कमेटी के ही एक सदस्य रवि शंकर सेनगुप्त ने यह मामला दायर किया था। यहां उल्लेखनीय है कि बाग बाजार पूजा कमेटी के चुनाव में हो गया था टाई अप हो गया था। इस वजह से एक सचिव और चार सदस्यों का चुनाव नहीं हो पा रहा था। कमेटी की तरफ से कहा गया कि अध्यक्ष को कास्टिंग वोट डालने दिया जाए। कमेटी के कुछ सदस्यों ने इसका विरोध किया। जब मसला नहीं सुलझा तो सिविल कोर्ट में मामला दायर कर दिया गया। सिविल कोर्ट के जज ने अपने फैसले में कमेटी के अध्यक्ष को कास्टिंग वोट डालने का अधिकार दे दिया। इसके खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दायर की गई थी। सुनवाई के बाद जस्टिस भट्टाचार्य ने फैसले को रिजर्व कर लिया था। मंगलवार को जस्टिस भट्टाचार्य ने फैसला सुनाते हुए पिटीशन को खारिज कर दिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in