महा ऑल इंडिया मारवाड़ी फेडरेशन का ऐतिहासिक बांग्लादेश दौरा

16 सितंबर को रवाना होगा प्रतिनिधिमंडल
Kolkata
महा ऑल इंडिया मारवाड़ी फेडरेशन
Published on

कोलकाता : प्रवासी मारवाड़ी समाज को संगठित करने और उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से महा ऑल इंडिया मारवाड़ी फेडरेशन (MAIMF) का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 16 सितंबर को बांग्लादेश के दौरे पर रवाना होगा।

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट किशन किला ने बताया कि यह दौरा बांग्लादेश में रह रहे प्रवासी भारतीय मारवाड़ी समाज के आग्रह पर किया जा रहा है। दौरे के दौरान प्रवासी समाज की सामाजिक, कानूनी और व्यावसायिक समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

साथ ही भारतीय उच्चायोग, ढाका और बांग्लादेश सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को सामने रखने की योजना है।

प्रतिनिधिमंडल में MAIMF के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल अग्रवाल, राष्ट्रीय महासचिव किशन किला, कलकत्ता हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एवं नि:शुल्क कानूनी सलाहकार समिति के चेयरमैन अशोक कुमार धांधनिया, प्रमुख सलाहकार अनिल विजयवर्गीय, संयोजक मुकेश जिंदल और सदस्य डॉ. नम्रता कोठारी शामिल होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर को प्रतिनिधिमंडल ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग में उच्चायुक्त से मुलाकात करेगा। MAIMF के वरिष्ठ संस्थापक संरक्षक एवं समाजसेवी डॉ. जुगल किशोर सराफ ने दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह पहल सीमा पार बसे समाज के साथ आत्मीय संबंध मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in