20 सितंबर को होगा श्री पहाड़ी माताजी का विराट वार्षिक महोत्सव

सुप्रसिद्ध पाठ गायक सौरभ-केशव मधुकर की अगुवाई में सैकड़ों श्रद्धालु पाठ में शामिल होंगे
पहाड़ी माताजी का विराट वार्षिक महोत्सव
पहाड़ी माताजी का विराट वार्षिक महोत्सव
Published on

कोलकाता: आदिशक्ति जगत जननी के रूप में पूजित श्री पहाड़ी माताजी का द्वादशम् वार्षिक महोत्सव आगामी 20 सितंबर, रविवार को अलिपुर में आयोजित होगा। आयोजन श्री पहाड़ी माता सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में किया जाएगा।

महोत्सव में माताजी का भव्य श्रृंगार, अखंड ज्योत एवं छप्पन भोग के साथ सामूहिक महिमा मंगल पाठ मुख्य आकर्षण रहेगा। सुप्रसिद्ध पाठ गायक सौरभ-केशव मधुकर की अगुवाई में सैकड़ों श्रद्धालु पाठ में शामिल होंगे। इसके बाद मंदसौर की भजन प्रवाहिका अधिष्ठा एवं अनुष्का तथा कोलकाता के भजन प्रवाहक रवि बेरीवाल भजनों की प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम सुबह 10 बजे महिमा शक्ति पाठ से शुरू होगा। रात 8:30 बजे चुनड़ी महोत्सव और 9 बजे आरती के साथ समापन होगा। ट्रस्ट वर्ष 2017 से पहाड़ी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा मंदिर के विस्तार एवं सौंदर्यीकरण के लिए कार्यरत है। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in