अग्निकांड स्थल का राज्यपाल ने किया दौरा, सरकार को लेकर क्या कहा

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को कहा कि कोलकाता के बाहरी इलाके आनंदपुर में एक मोमो निर्माण इकाई और दो गोदामों में लगी भीषण आग अधिकारियों की विफलता की ओर इशारा करती है।
अग्निकांड स्थल का राज्यपाल ने किया दौरा, सरकार को लेकर क्या कहा
Published on

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को कहा कि कोलकाता के बाहरी इलाके आनंदपुर में एक मोमो निर्माण इकाई और दो गोदामों में लगी भीषण आग अधिकारियों की विफलता की ओर इशारा करती है।

घटनास्थल का दौरा करने के बाद राज्यपाल ने कहा, ‘‘मैं यहां तथ्यों की जानकारी जुटाने आया हूं, दोष ढूंढ़ने नहीं।’’

राज्यपाल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं किसी को दोष नहीं देना चाहता, लेकिन सच्चाई यही है कि यह संबंधित अधिकारियों की ओर से विफलता है, अन्यथा इस तरह की घटनाएं बार-बार नहीं होतीं।’’ अधिकारियों ने बताया कि अब तक घटनास्थल से आंशिक रूप से जले हुए और कंकाल अवशेषों सहित 21 मानव अंग बरामद किए जा चुके हैं। लेकिन मृतकों की संख्या अब बढ़कर 25 हो गयी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें शरीर के अंग प्राप्त हुए हैं, जो एक या अलग-अलग व्यक्तियों के हो सकते हैं, इसलिए हम मृतकों की सही संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते। डीएनए परीक्षण के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।’’

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in