तृणमूल उम्मीदवार से 5 घंटे पूछताछ की ईडी ने

ED
Published on

सन्मार्ग संवाददाताकोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा विधायक और आगामी चुनाव के उम्मीदवार को जमीन कब्जा मामले में ईडी ने फिर से तलब किया। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे से पहले ही वे सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंच गए थे और लगभग पांच घंटे तक वहां रहे। बाहर निकलने के बाद उन्होंने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की और सिर्फ इतना कहा, “जो कहना है, पार्टी कहेगी।” इससे पहले भी पिछले सोमवार को उन्हें इसी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जहां ED ने उनसे लंबी पूछताछ की थी।

जमीन कब्जा मामले में ED पिछले कुछ दिनों से काफी सक्रिय है। शनिवार को कोलकाता और आसपास के इलाकों में कई जगह छापेमारी की गई थी और एक कंपनी के कई दफ्तरों की तलाशी ली गई। सूत्रों के अनुसार, जमीन कब्जे के आरोप में 16-17 FIR दर्ज की गई हैं, जिनके आधार पर जांच चल रही है। सोमवार की पूछताछ के बाद बुधवार को भी ED ने कोलकाता और शहर के बाहरी इलाकों में छापेमारी की।

दक्षिण कोलकाता के कस्बा इलाके में कारोबारी विश्वजीत पोद्दार उर्फ ‘सोना पप्पू’ के घर भी जांच की गई। उनका नाम बालीगंज की एक घटना में सामने आया है, हालांकि अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। छापेमारी के दौरान उनके घर से करीब 2 करोड़ रुपये नकद और सोना बरामद हुआ है। इसके अलावा कई संपत्ति के दस्तावेज, हथियार और महंगी गाड़ियां भी जब्त की गई हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in