दिलसे संस्था ने मातृ भवन को डायलिसिस मशीन और मल्टीपैरामीटर मॉनिटर किया दान

कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वपन दासगुप्ता थे मुख्य अतिथि
Kolkata
दिलसे संस्था
Published on

कोलकाता : स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में सामाजिक संस्था दिलसे (DilSe) ने कोलकाता स्थित रामकृष्ण सारदा मिशन मातृ भवन को एक डायलिसिस मशीन और एक मल्टीपैरामीटर मॉनिटर दान किया।

अस्पताल परिसर में आयोजित विशेष समारोह में यह चिकित्सा उपकरण सौंपे गए। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वपन दासगुप्ता बतौर मुख्य अतिथि और इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बृज भूषण अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में रामकृष्ण सारदा मिशन मातृ भवन की ट्रस्टी एवं माताजी के साथ ही दिलसे की सह-संस्थापक अलका डालमिया, संगीता ठक्कर और मंजू पचिसिया समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

डॉ. स्वपन दासगुप्ता ने दिलसे के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में किया गया योगदान समाज के लिए महत्वपूर्ण है। अलका डालमिया ने बताया कि दिलसे ने वर्ष 2025 में मातृ भवन को एंबुलेंस भी प्रदान की थी।

संगीता ठक्कर ने संस्था के सतत परोपकार मॉडल की जानकारी दी, जबकि मंजू पचिसिया ने कहा कि सामूहिक सहयोग के जरिए जरूरतमंदों के जीवन में स्थायी बदलाव लाना संस्था का उद्देश्य है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in