SIR हियरिंग के खिलाफ कांग्रेस ने किया चुनाव आयुक्त कार्यालय का घेराव

हंगामा, 125 से अधिक गिरफ्तार
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता
Published on

कोलकाता : कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ एसआईआर के नाम पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस का आरोप है कि वोटर लिस्ट में बदलाव की प्रक्रिया में एसआईआर सुनवाई के नाम पर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। आतंक के कारण कई लोगों की मौतें हुईं हैं और आये दिन यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त के कार्यालय के घेराव कार्यक्रम की घोषणा की थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतोष पाठक के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस लेकर चुनाव आयुक्त कार्यालय के समक्ष इकट्ठा हुए। जुलूस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमिताभ चक्रवर्ती, पश्चिम बंगाल सचिव विकास यादव, पश्चिम बंगाल सचिव दीपक सिंह, बड़ाबाजार जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भोला यादव, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के महासचिव इंतेखाब अख्तर साहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव आयोग कार्यालय में धरना कार्यक्रम शामिल हुए। पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को रोकने पर वहां हंगामा शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद बल प्रयोग करते हुए पुलिस लगभग 125 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लालाबाजार ले आयी। शुभंकर सरकार और संतोष पाठक ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। लोगों के हित में कांग्रेस हमेशा सड़कों पर उतर कर उनकी बात कहेगी और जन आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in