धूमधाम से संपन्न‌ हुआ बिहारीजी का बसंत महोत्सव व मंदिर स्थापना का रजत जयंती वर्ष 

धूमधाम से संपन्न‌ हुआ बिहारीजी का बसंत महोत्सव व मंदिर स्थापना का रजत जयंती वर्ष 
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : श्री बिहारीजी मंदिर के बैनर तले श्री बिहारीजी महाराज व श्री पुरुषोत्तमदास बाबा का 38वां बसंत महोत्सव और कोलकाता मंदिर स्थापना का रजत जयंती वर्ष रविवार (25 जनवरी) को धूमधाम से संपन्न हुआ। पाथुरियाघाट स्ट्रीट स्थित श्री बिहारीजी मंदिर में दोपहर दो बजे नीलू-बिरम प्रकाश सुल्तानिया द्वारा किए गए ज्योत प्रज्जवलन के साथ शुरू हुआ महोत्सव रात दस बजे के करीब आरती के साथ संपन्न हुआ।

इस दौरान अनुपम श्रृंगार व छप्पन भोग के समक्ष कृष्ण कांत सोनी, प्रदीप शर्मा, मनोहर व्यास, विजय सोनी, निहाल ठाकरान, रोहित शर्मा (जिम्मी) व श्री श्याम मंडल (नूतन बाजार) के सदस्यों  ने भजन रस की सरिता प्रवाहित कर उपस्थिति बाबा सेवकों को भाव-विभोर कर दिया। इस मौके पर ताजा टीवी व छपते छपते के संपादक विश्वंभर नेवर, श्री मनोहर दास (खाटूधाम), स्थानीय पार्षद ईलोरा साहा, पूर्व पार्षद मृणाल साहा, समाजसेवी निर्मल सराफ व त्रिकोरी दत्ता समेत कई जाने माने लोग उपस्थित थे। सभी अतिथियों को शॉल व‌ दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। 

संचालन सच्चिदानंद पारीक ने किया। बसंत महोत्सव को सफल बनाने में जुटे चंद बाबा सेवकों को भी दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। मंदिर के प्रमुख बिरम प्रकाश सुल्तानिया ने बताया कि बसंत महोत्सव में शामिल होने रायगढ़, रांची, चाईबासा, कुल्टी, आसनसोल, राजगंगपुर, खरसिया, चिड़ावा, नववृंदावन (भडूंदा) व टाटानगर के अलावा पड़ोसी देश नेपाल (काठमांडू) से भी दर्जनों की संख्या आए। सुल्तानिया ने बताया कि बसंत महोत्सव को सफल बनाने में बाबा सेवकों ने महत्ती भेमिका निभाई।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in